Ladki Bahin Yojana e-KYC 2026: मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना 2026 महाराष्ट्र सरकार की एक प्रमुख DBT योजनाओं में से एक है, जिसका उद्देश्य पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1500 रुपए की राशि प्रदान की जाती है जिससे की आर्थिक स्थिति में मदद हो सके यहाँ राशि पात्र महिलाओं के सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।Ladki Bahin Yojana के लाभ को जारी रखने के लिए सरकार ने लाभार्थियों का आधार आधारित e-KYC और सत्यापन को अनिवार्य किया था।
अगर आप पहले से ही इस योजना की लाभार्थी हैं, तो अपनी e-KYC स्थिति जरूर जांच लें। e-KYC प्रक्रिया में लाभार्थियों के आधार के साथ-साथ पति या पिता के आधार का सत्यापन भी शामिल है e-KYC पूरा करने के लिए योजना की आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन प्रक्रिया उपलब्ध कराई है।
e-KYC क्यों जरूरी है
e-KYC का मतलब है इलेक्ट्रॉनिक तरीके से लाभार्थी की पहचान और जरूरी जानकारी की पुष्टि करना। इससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिलती है कि योजना का पैसा सही पात्र महिला तक पहुंचे।
सरकार द्वारा जारी e-KYC प्रक्रिया में लाभार्थी के आधार नंबर से प्रमाणीकरण किया जाता है। इसके बाद कुछ घोषणाओं और परिवार से संबंधित जानकारी की पुष्टि करनी होती है। प्रक्रिया सफल होने पर पोर्टल पर e-KYC सफल होने का संदेश दिखाई देता है।
Ladki Bahin Yojana e-KYC 2026: Overview
| योजना की जानकारी | विवरण |
|---|---|
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना |
| e-KYC का वर्ष | 2026 |
| राज्य | महाराष्ट्र |
| e-KYC का तरीका | Online Aadhaar Authentication |
| e-KYC के लिए | Aadhaar Number और OTP आदि |
| आधिकारिक पोर्टल | ladakibahin.maharashtra.gov.in |
| संबंधित विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग, महाराष्ट्र |
| हेल्पलाइन | 181 |
| Official Status | लाभार्थी अपने रिकॉर्ड के अनुसार e-KYC/पोर्टल प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं |
मोबाइल से मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना की e-KYC कैसे करें
e-KYC करने के लिए सबसे पहले मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना के आधिकारिक वेब पोर्टल पर जाना होता है। वहां आपको e-KYC Banner दिखाई देगा। उस पर क्लिक करने के बाद e-KYC का पेज खुलता है।
अब अपना आधार नंबर और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा दर्ज करें। आधार प्रमाणीकरण के लिए सहमति देने के बाद Send OTP पर क्लिक करें। आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। उस OTP को निर्धारित स्थान पर दर्ज करके आगे बढ़ें।
अगर आपका e-KYC पहले ही पूरा हो चुका है, तो पोर्टल आपको इसकी जानकारी देगा। अगर प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, तो पोर्टल आगे की जानकारी भरने का विकल्प देगा।
Ladki Bahin Yojana e-KYC के लिए आवश्यक पात्रता
e-KYC मुख्य रूप से उन महिलाओं के लिए है, जिसका नाम मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना की पात्र लाभार्थी सूची में शामिल है।
- आवेदक महिला महाराष्ट्र की मूल निवासी होनी चाहिए।
- महिला की आयु 21 से 65 वर्ष के बीच होना चाहिए।
- महिला के वार्षिक परिवारिक आय ₹2.5 लाख से कम होना चाहिए।
- महिला का बैंक खाता खुद के नाम पर और आधार से लिंक होना चाहिए।
- आवेदक के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी या आयकरदाता ना।
Ladki Bahin Yojana e-KYC के लिए आवश्यक दस्तावेज
e-KYC करने के लिए पात्र महिलाओं के पास ये सभी दस्तावेज तत्काल मौजूद होना चाहिए।
- Aadhaar Card (योजना में रजिस्ट्रेशन नंबर वाला)
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर (OTP के लिए)
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- स्व-घोषणा पत्र (Self Declaration)
- महाराष्ट्र का मूल निवासी प्रमाण पत्र/राशन कार्ड
अगर e-KYC में गलती हो जाए तो क्या करें
e-KYC करते समय जानकारी बहुत ध्यान से भरें। महाराष्ट्र सरकार ने पहले कुछ लाभार्थियों के लिए गलती सुधारने का One Time Edit Option भी उपलब्ध कराया था। हालांकि ऐसे विकल्प की समय-सीमा सरकारी आदेश पर निर्भर करती है, इसलिए पुरानी समय-सीमा को देखकर यह न मानें कि सुधार का विकल्प अभी भी उपलब्ध है।
अगर आपकी जानकारी में गंभीर गलती है या e-KYC के दौरान समस्या आ रही है, तो स्थानीय प्रशासन, आंगनवाड़ी सेविका या संबंधित सहायता केंद्र से जानकारी लेना बेहतर रहेगा।
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना e-KYC: important Link
| Official Website | Ladki Bahin Official Portal |
| e-KYC / Aadhaar Authentication | e-KYC Portal |
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना 2026 FAQs..
Q. Ladki Bahin Yojana e-KYC की अंतिम तारीख क्या है?
e-KYC की समय सारणी कई बार बढ़ाई गई। 2026 में ऑनलाइन correction)eKYC के लिए 30 अप्रैल 2026 तक अंतिम तारीख दिए जाने की रिपोर्ट सामने आई थी।
Q. e-KYC पूरी होने के बाद क्या संदेश आता है?
सफल प्रक्रिया के बाद पोर्टल पर e-KYC सफलतापूर्वक पूरी होने का संदेश दिखाई देता है।
Q. लाडकी बहीण योजना में कितनी राशि मिलती है?
आधिकारिक योजना विवरण के अनुसार पात्र लाभार्थी महिलाओं को ₹1,500 प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाती है।